जनपद शिक्षा केंद्र मोहगांव में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न

रेवांचल टाइम्स मोहगांव मंडला राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं कलेक्टर सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार, मुख्यकार्यपालन अधिकारी शाश्वत सिंह मीना के निर्देश तथा जिला परियोजना समन्वयक कुलदीप कठल के मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 02 दिसंबर 2025 को जनपद शिक्षा केंद्र मोहगांव में किया गया।कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए दिव्यांग बच्चों ने 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, रंगोली, चित्रकला, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ सहित विविध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस कार्यक्रम में कुल 102 बच्चे उपस्थित रहे।
तीन दिसंबर को मनाया जाएगा विश्व विकलांग दिवस
जिले के नोडल कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक विकासखंड स्तरीय गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं तथा 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस का मुख्य आयोजन किया जाएगा।
मुख्य अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष एवं जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा, बोध सिंह मरकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सरस्वती पूजन उपरांत हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर डॉ. विनीत दुबे ने दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित सभी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।सीएम राइज चाबी प्रिंसिपल जे.डी. धुर्वे, शा.उ.मा.शाला से नारायण भवेदी, पत्रकार प्रिंट मीडिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं का निरीक्षण एवं बच्चों का उत्साहवर्धन
समाज सेविका विजयश्री दुबे,एवं तब्बू खान ने बच्चों की रंगोली तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया तथा उनके अद्भुत कार्यों की सराहना की।समाजसेवियों द्वारा सभी दिव्यांग बच्चों को स्वेटर वितरण भी किया गया।कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में कार्यक्रम प्रभारी होवंत झारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही नरेश पटेल, शरद नामदेव, शुभा ज्योतिषी, कमला कुलस्ते, दिनेश यादव,साथ ही सोहन भारतीया, संतोष सरोते, पुरुषोत्तम भवेदी, अमर यादव, सुरेश यादव, शिवराम मरावी, राकेश भारतीया, प्रशांत ज्योतिषी, रोशन अग्रवाल, उदय मसराम, रिहाना मलिक एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ।