हर वर्ग के नये सदस्य बनाने में कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभायें….ओमप्रकाश धुर्वे

संगठन पर्व संगठन को विस्तार देने का शुभ अवसर है........आशीष दुबे

21


मण्डला भाजपा जिला कार्यालय में संगठन पर्व की कार्यशाला संपन्न….

रेवांचल टाईम्स – मण्डला प्रदेश संगठन ने नये सदस्य बनाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया है मंडला जिला संगठन को नये सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यशाला के पश्चात संगठनात्मक योजना बनाकर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर प्रदेश में मंडला जिले का नाम संगठनात्मक कार्य में सबसे पहले पंक्ति पर अंकित करायें। हर वर्ग के नये सदस्य बनाने में मंडल शक्ति केंद्र पंच परमेश्वर त्रिदेव की भूमिका सबसे प्रमुख और जिम्मेदारी से भरी है साथ ही सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे तो निश्चित ही मण्डला भाजपा संगठन अपने लक्ष्य से काफी आगे सदस्यता अभियान में रहेगा। उक्त आशय के उदगार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने संगठन पर्व की कार्यशाला में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अजजा मोर्चा, अजा मोर्चा, किसान मोर्चा, अपिव मोर्चा निरंतर प्रदेश सरकार के क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में आवश्यक रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और जनता से संवाद करें।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.