नमो ऐप बेवसाईट, बार कोड, और सदस्यता टोल फ्री नंबर 8800002024 के इन तीन माध्यमों से भारतीय जनता पार्टी की निःशुल्क रूप से प्राथमिक सदस्यता दिलायी जायेगी।

संगठन पर्व संगठन को विस्तार देने का शुभ अवसर.......

32

रेवांचल टाईम्स – मण्डला जिला संगठन प्रभारी सांसद आशीष दुबे ने जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मण्डला संगठन पर्व के शुभ अवसर पर हम सबसे अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में शीर्ष स्थान पर अपना रिकॉर्ड बनायें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का प्रयास करें श्री दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सर्वस्पर्शी देश का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक विभिन्न पदों में पहुंचने वाले भारतीय जनता पार्टी के सामान्य रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही हैं हमारा मूल काम संगठन को विस्तार देना है सदस्यता अभियान का यह संगठन पर्व संगठन को विस्तार देने का सबसे बेहतर माध्यम है हमने चुनाव में विभिन्न संस्थाओं में अपने जनप्रतिनिधियों को विजय दिलाकर पहुंचाया है अब संगठन को और बेहतर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है इस सदस्यता अभियान में हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करना आवश्यक है इसलिए अपने राजनैतिक जीवन में समाज के बीच में निरंतर प्रवास व संवाद कर पार्टी के ग्राफ को ऊपर बढ़ाना है ताकि हम अपने लक्ष्य को तय कर सकें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि हम जिले में एक साथ एक ही दिन में अपनी-अपनी सदस्यता कर नवीनीकरण करें एवं नये सदस्य को जोड़ने का अभियान चलायें ताकि समय पर सदस्यता का लक्ष्य पूरा कर सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के 173 शक्ति केंद्र के संयोजक अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय भूमिका में रहेंगे ताकि बूथ स्तर तक हम सदस्यता अभियान कों पहुंचा सकें। अपने संबोधन में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को साझा किया।
प्रत्येक चुनाव में हमारी मूल ताकत मजबूत संगठन ही है…..संपतिया उइके
सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व कार्यशाला को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के कारण भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता का राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करते हुए एक ही लक्ष्य है संगठन का निरंतर विस्तार इसलिए हर चुनाव में हमारी मूल ताकत संगठन और कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के कार्यकर्ता अनेक अवसरों पर संगठन कार्यों को काफी उंचाई तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाये हैं साथ ही प्रदेश नेतृत्व में अनेक अवसरों पर हमारे जिले के प्रशंसा भी किये हैं हम इस सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मण्डला जिले का गौरव बढ़ाने में अपना योगदान प्रदान करें। कार्यशाला में जिला महामंत्री नीरज मरकाम ने प्रत्येक जनप्रतिनिधियों को दिये गये सदस्यता के लक्ष्य से अवगत कराया महामंत्री उमेश ठाकुर ने जिले के मण्डलों में 25, 26 और 27 अगस्त को होने वाली मण्डल स्तर की कार्यशाला से अवगत कराया तथा 28 एवं 29 अगस्त को शक्ति केंद्र स्तर पर होने वाली कार्यशालाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को जिले के सभी बूथों पर कार्यशालाएं आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यशाला का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष संजीत पांडेय द्वारा किया गया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.