मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मवई द्वारा जल संचय अभियान अंतर्गत किया गया बोरी बंधान

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खंड मवई में दिनाँक 4/12/25 को मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखण्ड मवई जिला मंडला में जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी विकासखण्ड समन्वयक सुनील कुमार साहू के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे जल बचाने हेतु जल संचय अभियान अंतर्गत नवांकुर संस्था माँ सरस्वती ग्राम विकास सेवा समिति चंदगांव सेक्टर क्रमांक 5 के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नेवसा में आज बड़े नाला में 40बोरी का श्रमदान के माध्यम से नाला बंधान कार्य किया गया जिससे ग्रामीणों एवम किसानों तथा जानवरो को पीने हेतु उपयोगी होगा सांथ ही श्रमदान के कार्यों से लोगो मे जल बचाने के प्रति संदेश भी दिया जा रहा है। इस दौरान मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक सुनील कुमार साहू नवांकुर संस्था के अध्यक्ष रतन प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सरजू उइके उप सरपंच मुल्लू सिंह उइके पंच विक्रम सिंह धुर्वे ग्रामीण जन गुलबसिया धुर्वे गीता तेकाम त्रिवेणी फूलकली प्रभा मरावी ज्योति मरावी बस्यो बाई मेन्टर सोमकली धुर्वे की सहभागिता रही यह कार्यक्रम 15 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक जारी रहेगा जिससे स्वच्छता, कुओं तथा अन्य स्थानों की स्वछता सफाई जल संरक्षण एवम संवर्धन के कार्य किये जायेंगे।