जिला पंचायत सीईओ ने किया मोहगांव क्षेत्र का दौरा

रेवांचल टाइम्स मोहगांव मंडला जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना ने जनपद पंचायत मोहगांव में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, सीएम हेल्पलाइन आदि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने साप्ताहिक लक्ष्य अनुसार प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत मोहगांव माल में अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण, ग्राम पंचायत गिठार में यात्री प्रतीक्षालय, डगवेल रिचार्ज पिट, हितग्राही कपिलधारा रामलाल/नंकू, ग्राम पंचायत कुम्हर्रा में हितग्राही निर्मला, सुदेश की एक बगिया माँ के नाम योजना का निरीक्षण किया एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया तथा ग्राम की कार्य योजना का अवलोकन किया। साथ ही ग्रामवासियों से चर्चा, खेत तालाब एवं एक बगिया माँ के नाम का निरिक्षण करते हुए कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जनपद मोहगांव कमल रंधावा, सहायक यंत्री मोहगांव राहुल मंडरहा, एपीओ, एएओ मोहगांव, बीसी एनआरएलएम, आवास, एसबीएम, उपयंत्री, सरपंच, सचिव, जीआरएस, स्व सहायता समूह की दीदियां एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.