बाघ के हमले से एक 56 वार्षिय व्यक्ति की मौत

रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के बिछिया सामान्य वन मंडल के अंतर्गत बाघ के हमले मे कटंगा रैयत निवासी पंचम धुर्वे अपनी मवेसियों को लेकर 5/12/25 को घर के पास लगे जंगल में गया था जब शाम को वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने बिछिया थाने में सुचना दी आज 7/12/25 को कुछ ग्रामीणों द्वारा गांव में सुचना दी गई की एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव जंगल में हमनें देखा है इसके बाद वन विभाग और पुलिस विभाग को इसकी जानकाती दी गई. मौके में वन विभाग और पुलिस विभाग़ के पहुंचने के बाद शव स्थल पर जाकर शिनाख्त की गई और परिजनों ने शव की पहचान पंचम धुर्वे के रूप में की. इसके बाद दोनों विभागों के द्वारा विधिवत कार्यवाई की गई एवं शव का पोस्टमार्टम स्वास्थ्य विभाग़ की टीम द्वारा किया गया इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

इस दौरान वन विभाग के ऊपर ग्रामवासियों के द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए गए. और मांग की गई कि फेंसिंग की ऊंचाई बधाई जाए और बारामासी क़ी सफाई विधिवत तरीके से करवाई जाये साथ ही मृतक के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा और परिवार के किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.