आम आदमी पार्टी की मण्डला में सभा संपन्न

रिटायर्ड एलाइड आई ए एस कर्नल उमेश वर्मा ने किया मुख्य आतिथ्य

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के सिलसिले में गोंडी पब्लिक ट्रस्ट सभागार मण्डला में रविवार 7 दिसंबर को सभा संपन्न हुई। जारी विज्ञप्ति में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि सभा के मुख्य आतिथ्य कर रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन निर्माण कोर कमेटी सदस्य रिटायर्ड एलाइड आई.ए.एस.कर्नल उमेश वर्मा ने मुख्य रूप से सभा को संबोधित किया । आपने उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बताया है,कि पार्टी के निर्देशानुसार इस समय प्रदेश भर में प्रदेश जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। संपूर्ण मध्यप्रदेश में सभाओं का दौर लगातार जारी है। इसी सिलसिले में मण्डला में भी यह सभा आयोजित की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं अच्छी शिक्षा,अच्छा स्वास्थ्य शुद्ध पानी और रोजगार स्वरोजगार जैसी जनहितैषी रीति-नीति को जनता के सामने रखते हुए जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनकर पार्टी के उद्देश्यों को करीब से जानने का आग्रह किया । दिल्ली में दस वर्षों की सरकार और पंजाब में चल रही वर्तमान सरकार का हवाला देते हुए इन राज्यों की जनता के दिन दोगुने रात चौगुने विकास और देश के अन्य राज्यों के कछुआ चाल पर चल रहे विकास में अंतर को समझने की भी अपील की गई। समाज के साथ साथ देश को स्वच्छ रखने अपने आसपास के वातावरण को भी हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी सभा के समापन अवसर पर लिया गया। वरिष्ठ समाजसेवी और राष्ट्रीय रेलवे संघर्ष समिति से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने भी सभा को संबोधित करते हुए हर नागरिक को समाजसेवी भाव से बेहतर से बेहतर काम करते रहने का आवाहन किया। पूर्व जिला सचिव चंद्रगुप्त नामदेव ने जिले की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को चिन्हित करके उनके समाधान कराने सबको मिलकर प्रयास करते रहने की बात की। पार्टी के पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष डी.डी.कुमरे ने कहा,कि हमको वर्तमान में चल रही षड्यंत्रकारी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने सभी को जागरूक बनने की अपील की । पूर्व विकासखंड अध्यक्ष घुघरी ने भी क्षेत्रीय समस्याओं को सबकी भागीदारी से खत्म करने की बात की। उपस्थित जनसमुदाय की ओर से रखी गई दर्जनों समस्याओं को मुख्य अतिथि कर्नल के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने पत्र भी सौंपा गया है‌। जिसमें, स्कूलों और अस्पतालों की बद्तर होती जा रही हालात, नल-जल योजना से नहीं मिल रहे लाभ,पलायन से संकट ,जिले में रेलवे सुविधाएं नहीं होने से रुका हुआ विकास, नदियों और जलस्रोतों में बढ़ते जा रहे प्रदूषण, शहरों और व्यस्ततम सड़क मार्गों में पसरते जा रहे अतिक्रमण, भूमि अधिग्रहण से उत्पन्न विस्थापन का संकट, स्मार्ट मीटर से नुकसान,चोरी डकैती के बढ़ते जा रहे ग्राफ,पात्र लोगों की राशन पर्ची,वृद्दा पेंशन नहीं बन पाने की समस्या, पढ़ने वाले बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पाने की समस्या जैसे अनेक छोटी बड़ी समस्याओं का उल्लेख किया गया है। सभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता डी. एस. वरकड़े, कमलेश वाटिया,संजय बैरागी, सहजान परस्ते, नकुल ठाकुर, गन्ना राम पन्द्रो, इंजी.संजय मरावी, उदय बघेल सहित कार्यकर्ताओं और जिले के दूरस्थ क्षेत्र से भी जनसमुदाय की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.