छिंदवाड़ा की बेटी शिवानी पवार ने फिर रचा इतिहास, प्रदेश स्तरीय कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल

छोटे से गाँव की शिवानी पवार का शानदार प्रदर्शन

जितेन्द्र अलबेला
रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा|जिला एमेच्योर कुश्ती संघ छिंदवाड़ा के लिए यह गर्व का क्षण है! छिंदवाड़ा जिले की होनहार पहलवान शिवानी पवार ने उज्जैन में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती खेल मध्यप्रदेश में अपने भार-वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
​छिंदवाड़ा के उमरेठ तहसील के एक छोटे से गाँव की निवासी शिवानी पवार ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उनकी प्रतिभा और अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि वह अब तक 12 गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।
​शिवानी पवार ने कुश्ती के क्षेत्र में नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अपनी एक अलग और बेमिसाल पहचान बनाई है। उनके शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ छिंदवाड़ा और मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत का नाम कुश्ती जगत में गौरवान्वित किया है।
​जिला एमेच्योर कुश्ती संघ छिंदवाड़ा के संरक्षक एड. देवेंद्र वर्मा ने शिवानी पवार को उनकी इस शानदार जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शिवानी युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं और उनकी उपलब्धियां छिंदवाड़ा की कुश्ती प्रतिभाओं के लिए एक नई राह खोलेंगी।
​पूरा जिला, शिवानी पवार की इस ऐतिहासिक सफलता पर उत्साहित है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.