कौन के कहने पर चल रहा था? टीआई का सिंघम रूप देख उलटे पैर भागे सट्टा किंग

 

रेवांचल टाइम्स, मंडला जिले के थाना बीजाडांडी के थाना प्रभारी प्रदीप पांडे की कार्यप्रणाली से क्षेत्र में संचालित हो रहें काला कारोबार जुंआ सट्टा का अबैध शराब का अस्तित्व खत्म हो गया था। वही सट्टा प्रेमी जबलपुर, बरेला और नारायणगंज की ओर रूख कर रहे थे। गत दिनों से सट्टा पट्टी लिखने का कारोबार हवा में तैर रहा था। हवा में तैरते सट्टा पट्टी लिखने वालों का नाम जैसे कानों में दस्तक दे दी गई। वैसे ही तुरंत सामने आए और सट्टा किंग के गुर्गों को धरदबोच कानून की घुंघरू बांध थाना ले गए। सट्टा पट्टी लिखने वालों पर बंधी कानून की घुंघरू की आवाज समूचे नगर में गूंजमान रही। हड़कम्प से मच गया

गत दिनों बल्लार बाबा में एक व्यक्ति के ऊपर जुंआ एक के तहत कार्यवाही की गई। दुसरे दिन इसी एक्ट के तहत दूसरे पर भी कार्यवाही की गई। जनता के बीच में यह मेसेजे जा रहा कि थाना प्रभारी बहुत कड़क मिजाज के नज़र आ रहे हैं। जहाँ बार बोल कर समझा देते है और फिर वह किसी की भी नही सुनते हैं और जैसी भी शिकायत मिले तत्काल मौके पर निकल पड़ते हैं।

काला करोबार फ़ैलाने पुलिस को 70 हजार का ऑफर”*

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीजाडांडी में जुंआ सट्टा के काला कारोबार को फैलाने वाले, जबलपुर, बरेला और नारायणगंज से आते है, जहाँ पर अबैध कार्य चालू करने के एवज में थाना प्रभारी तक एक मेसेजे पहुँचा गया जहाँ उन्हें 70 हजार देने का ऑफर दिये जाने की बात नगर में आम हो चुकी। और अबैध कारोबारीयो के द्वारा यह भी कहा गया कि कम हो बताना और बढ़ा देंगे पर जैसे अन्य थानों में सत्ता का कारोबार चल रहा है वैसे ही आप मौन सहमति दे दे, पर यह बात जैसे ही थाना प्रभारी तक पहुँची तो वह आग बबूला हो गए फोन करके उन्हें बुलबाये और स्पष्ट शब्दों में बोले “आज के बाद बीजाडांडी में भटकने की जानकारी मेरे कानों तक नहीं पहुंचे, अगर तुम दिखें आप लोगो के नाम का कानूनी डंडा तैयार है।

आख़िर किसके कहना में चल रहा था काला कारोबार?

बड़ा सवाल यह है कि जब निरीक्षक प्रदीप पांडे ने सभी काला कारोबार पर लगाम लगा रखी है, तो पर्दे के पीछे कौन है, जिसकी दम खुलेआम यह खेल चल रहा है? आखिर किस के कहने पर सट्टा पट्टी लिखी जा रही थी? और क्या अबैध कारोबारियों हौसले इतने बुलन्द हो गए या फिर पुलिस विभाग का रॉब भय खत्म हो गया हैं जो अपराधियों के हौसले बुलंद है, या फिर पुलिस विभाग के ऊपर भी कोई बैठा है जो ये सब करने का आदेश दे रहा है और अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा हैं ये बड़ा सवाल है।

वही टीआई प्रदीप पांडे ने कहा, “सट्टा पट्टी लिखने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जो भी पर्दे के पीछे से सहयोग कर रहा उसकी जानकारी जुटाई जा रही है !दोषी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही तय है ऐसे लोग मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.