कॉलेज चलो अभियान का भ्रमण
रेवांचल टाइम्स – मंडला, मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य रोहिणी कुमार कोस्टा के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए शासकीय स्नातक महाविद्यालय भुआ बिछिया की टीम शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दानी टोला, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खजूरी में जाकर कक्षा 12वीं में अध्यनरत छात्र- छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम छात्र कल्याण योजनाओं की जानकारी एवं महाविद्यालयीन आधारभूत संरचना एवं उपलब्ध सुविधाओं से सहज ,सरल भाषा में पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं तथा शंकाओं का समाधान कॉलेज चलो अभियान दल से प्राप्त किये। अभियान दल कक्षा 12वीं में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों को शत- प्रतिशत उच्च शिक्षा अध्ययन हेतु प्रेरित किया।
वही कॉलेज चलो अभियान दल में ई- प्रवेश एवं कॉलेज चलो अभियान नोडल अधिकारी शंकर लाल धुर्वे सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र, अनिल कुमार परते सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र ,रंजीत कुमार सैयाम सहायक प्राध्यापक हिंदी एवं खिलौन सिंह बैस उपस्थित रहे।