सामुदायिक सहभागिता से ग्राम छपरतला में जल संचय अभियान अंतर्गत किया गया बोरी बन्धा

दैनिक रेवांचल टाइम्स मवई- विकासखण्ड मवई जिला मंडला सेक्टर क्रमांक 4 मेढा के अंतर्गत ग्राम छपरतला में आज दिनांक 10/12/2025 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी तथा विकासखंड समन्वयक सुनील कुमार साहू के मार्गदर्शन में ग्राम छपरतला में पुल के पास मनोता नाले में नवांकुर संस्था माँ शीतला ग्राम विकास सेवा समिति छपरतला एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति छपरतला के द्वारा ग्रामीण एवं समिति सदस्यों के सहयोग से 20 बोरी से श्रमदान के द्वारा बोरी बंधान कर पानी को रोका गया जिसका उपयोग स्थानीय लोगों के निस्तार, जानवरों के पीने हेतु हो रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल ही जीवन है लोगों में जल को बचाने हेतु जन जागरूकता लाना तथा पानी का सही समय में रोक कर सही उपयोग करना जिससे लोगों में जल संरक्षण के प्रति अपनी जवाबदारी भी समझ पा रहे हैं तथा श्रमदान को बढ़ावा देना भी इस कार्यक्रम का उद्देश्य है ग्रामीण द्वारा श्रमदान के माध्यम से महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है ग्रामीणों ने जल को बचाने की शपथ ली तथा छोटे-छोटे नालों में और बोरी बंधान कार्य करने का निर्णय नवांकुर संस्था तथा ग्रामीणों द्वारा लिया तथा जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता का भी अभियान चलाए जाने का संकल्प लिया गया है कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक सुनील कुमार साहू नवांकुर संस्था से राजेश साहू ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री श्रीचंद उइके पंच श्री विजय मार्को,द्वारका साहू,रामसिंह,ललित,सुन्दर मानसिंह, दयालसिंह,लामू इंद्र कुमार नंदा आदि का सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.