मंडला कलेक्ट्रेट में पटवारी संघ का प्रदर्शन, उद्योगपतियों व प्रशासन पर तानाशाही के आरोप

मंडला।जिले में गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय उस समय गरमा गया, जब जिला पटवारी संघ ने उद्योगपतियों और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पटवारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर से चर्चा कर अपनी मांगों और आपत्तियों से अवगत कराया।

 

जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष गीतू बैरागी ने बताया कि जिले में उद्योगपतियों के दबाव में प्रशासन द्वारा पटवारियों पर अनुचित कार्यवाही और मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रशासनिक फैसले एकतरफा तरीके से लिए जा रहे हैं, जिससे पटवारी वर्ग खुद को उपेक्षित और असुरक्षित महसूस कर रहा है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.