युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर पहुंचे जिला भाजपा कार्यालय, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया स्वागत

रेवांचल टाइम्स – भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित परिचय बैठक को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने किया संबोधित कार्यकर्ताओं से संवाद किया,बैठक में संगठनात्मक समन्वय, बूथ की भूमिका एवं आगामी कार्य योजना पर संक्षिप्त चर्चा हुई।
भाजपा संगठन दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत राजनीतिक संगठन है: श्याम टेलर
भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और निष्ठा के कारण हो देवतुल्य कहा जाता है: शेषराव यादव
छिंदवाड़ा। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम की कार्ययोजना पर संक्षिप्त चर्चा की।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प अंत्योदय का है और भाजपा लगातार अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत रहती है। उन्होंने कहा कि हमारे भाजपा कार्यकर्ता गंभीरता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारी से पूरा करता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम के आदर्शों पर भारतीय जनता पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा हो एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता को भी देश का नेतृत्व करने का दायित्व दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और निष्ठा के कारण हो देवतुल्य कहा जाता है।
बैठक के दौरान प्रमुख रूप से युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा, भाजपा नेत्री श्रीमती ज्योति डेहरिया, भाजपा नेता आशीष ठाकुर, जिला महामंत्री गोपाल यदुवंशी, पंकज मुंगिया, अतुल सराठे, अंकुश मेहरा सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे छिंदवाड़ा से संवाददाता एड.देवेंद्र वर्मा छिंदवाड़ा