बिछिया आंगनवाड़ी मे वैक्सीन लगने से देर रात बुखार आने के बाद नवजात शिशु की हुई मौत परिजनों ने स्वास्थ्य अमला पर लगाया लापरवाही के आरोप

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के थाना भुआ बिछिया क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद वार्ड नंबर 10 जंतीपुर में वैक्सीन लगने के बाद बुखार फिर 1 माह 26 दिन के मासूम बालक की मौत हो गई , कल ही इस मासूम को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण लगाया गया था। देर रात बच्चे को बुखार आया शुक्रवार सुबह 4 बजे जब कोई हल चल नही रही तो उसे बच्चे को परिजन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया लाया गया, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिजन को इंजेक्शन के बाद बुखार और फिर बच्चे की मृत्यु इंजेक्शन होने की शंका हुई जिस पर पुलिस के द्वारा बच्चे का पोस्ट मार्टम करा के शव को परिजन को सौंप दिया गया है।
वहीं बच्चे की मां रितु चौधरी पिता किरण चौधरी का कहना है कि इस विषय पर जांच हो और जो भी अधिकारी कर्मचारी दोषी हो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये जिससे अगली बार किसी की असमय काल के गाल में जाने से बचा जा सके और लापरवाह जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जानी आवश्यक हैं !

Leave A Reply

Your email address will not be published.