राष्ट्रीय गणित दिवस का हुआ आयोजन
12 वर्ष की उम्र में ही त्रिकोणमिति के क्षेत्र में की महारत हासिल
रेवांचल टाईम्स – डिंडोरी शासकीय हाई स्कूल मुड़की, डिंडोरी में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के प्रयोजन एवं महाकौशल विज्ञान परिषद, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास केसह संयोजन से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विकास जैन, जिला प्रमुख,अखिल भारतीय विज्ञान परिषद व सुनीता नामदेव, महाकौशल विज्ञान परिषद की जिला संयोजिका उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गणित के महत्व और इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने बताया कि श्रीनिवास रामानुजन का गणित के क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने संख्या सिद्धांत, अनंत श्रंखला, और विभाजन कार्यों में अपनी असाधारण सोच और गणितीय विरासत के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित में रुचि लेकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
संस्था की प्रभारी प्रचार्या सुनीता नामदेव ने बताया कि रामानुजन ने मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही त्रिकोणमिति के क्षेत्र में महारत हासिल कर ली थी और उन्होंने अनेक प्रमेयों की रचना की। साथ ही उन्होंने बताया कि संख्या 1729 को हार्डी-रामानुजन संख्या कहते हैं और यह एक मैजिक नंबर है जो कि दो संख्याओं के घन का योग है। उन्होंने जीवन में गणित की उपयोगिता के बारे में बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षका लक्ष्मी श्याम, माया धुर्वे, सोनाली पांडे, और अभिलाषा साहू ,उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश निर्या ने किया।