झारिया (मेहरा) समाज का विशाल सामाजिक सम्मेलन सम्पन्न

रेवांचल टाईम्स – मंडला, नर्मदा तट पर स्थित प्रमोद गुरु बालापीर धाम महंतवाड़ा मण्डला में रविवार 21 दिसंबर को विशाल सामाजिक सम्मेलन झारिया (मेहरा) कल्याण संघ मण्डला के तत्वावधान में आयोजित किया गया। गुरु महिमा पाठ के साथ प्रारंभ होकर भारत माता, नर्मदा जी, सत्पुरुष कबीर साहेब,डाक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब,त्यागी जी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत झारिया अध्यक्ष झारिया(मेहरा) कल्याण संघ मण्डला एवं मुख्य अतिथि के रूप में मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमराज झारिया सहित अन्य वरिष्ठ सामाजिक जन मंचासीन रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंचासीन अतिथियों द्वारा सामाजिक पत्रिका का विमोचन किया गया। मंचासीन अतिथियों के उद्बोधन पश्चात प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं वृद्धजनों का सम्मान किया गया। संगीतमय कबीर भजन और जागरण गीतों ने कार्यक्रम को और भी ज्यादा आकर्षक और मनमोहक बना दिया।समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।जिन पर अमल करने सामाजिक लोगों से अपील की गई। मंच संचालन डी. एल.गवले एवं नेतराम झारिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में भाई बन्धु ग्रुप मण्डला, जिला कार्यकारिणी, तहसील इकाई मण्डला, बिछिया, नैनपुर, निवास, नारायणगंज का विशेष सहयोग रहा। सम्मेलन में मण्डला जिले के अलावा, जबलपुर, डिंडोरी,सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, रायपुर सहित अन्य जगहों से भी सामाजिक लोग सामिल हुए। समाज के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बसंत झारिया ने सम्मेलन में पधारे सभी स्वजातीयजनों का आभार जताया है।