भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने एस आई आर पर मंगलवार को परासिया के इकलहरा में समीक्षा बैठक को संबोधित किया साथ ही

*मध्यप्रदेश में ‘‘विकास और सेवा के दो साल’’ की उपलब्धियों पर सभा को किया संबोधित*
*मध्यप्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास शेषराव यादव*
*डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा मध्यप्रदेश: शेषराव यादव*
*सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित निर्णयों के प्रतीक हैं भाजपा सरकार के दो साल शेषराव यादव*
*रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने परासिया विधानसभा के इकलेहरा में एस आई आर बैठक में शामिल होकर पार्टी के संबंधित पदाधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। यादव द्वारा कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित बिंदुओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एस आई आर के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं समयबद्ध प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने मध्यप्रदेश में ‘‘विकास और सेवा के दो साल’’ की उपलब्धियों पर मंगलवार को परासिया में सभा को संबोधित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में हुए विकास कार्यां की जनता साक्षी है। मात्र दो वर्ष के अल्प कार्यकाल में राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास का परिदृश्य बदल दिया है। इन दो सालों में प्रदेश में हुआ विकास अद्भुत है, अकल्पनीय है। दो साल में ही मध्यप्रदेश दशकों से चली आ रही नक्सलवाद की समस्या से पूरी तरह मुक्त हो गया है। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के विकास की एक बड़ी बाधा दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और सेवा का संकल्प लिए प्रदेश आगे बढ़ रहा हैं। दुनिया में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियां और अवसर भी हमारे लिए अनुकूल होते जा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की प्रदेश सरकार अपने सफलतम 2 वर्ष पूरे कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इन दो सालों में प्रदेश सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित निर्णयों की क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यादव ने कहा कि राज्य सरकार मध्यप्रदेश को विकास की श्रेणी में अग्रणी बनाने के लिए प्राण-प्रण से काम कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि डॉ मोहन यादव सरकार के विकास और सेवा के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इन दो वर्षों में सरकार ने जनकल्याण, बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास के क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए हैं। सरकार ने विकास और सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे क्षेत्रों में कई योजनाएं ज़मीन पर उतरी हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए अस्पतालों का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण और मुफ्त इलाज की सुविधाओं का विस्तार किया गया।
वहीं शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों के भवन, स्मार्ट क्लास, छात्रवृत्ति योजनाओं और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की बात करें तो सड़कों का जाल बिछाया गया, हर घर तक बिजली और पेयजल पहुँचाने का काम तेज़ी से किया गया। किसानों के लिए नई योजनाएं, सिंचाई सुविधाएँ और सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि गरीब कल्याण के लिए अनेक निर्णय लिए हैं। बजट को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय को 1 लाख 54 हजार रुपए तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा, सोयाबीन की खरीद के लिए भावांतर योजना लॉन्च की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को दी जाने वाली मासिक राशि भी बढ़ा दी गई है। अब हमारी बहनों को हर माह 1500 रुपए दिए जा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि इन दो वर्षों में हमने सेवा, सुशासन और विकास को मूल मंत्र मानकर काम किया है। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया गया, युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए। आने वाले समय में विकास की गति और तेज़ होगी और जनसेवा को और मजबूत किया जाएगा।
सुशासन, विकास, पारदर्शिता की मिसाल-भाजपा सरकार के दो साल
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ. मोहन यादव की सरकार ने प्रशासन को मूल आधार मानते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए कदम उठाए हैं। गरीब, युवाओं, किसान और महिलाओं के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और उनके कल्याण के लिए प्रभावी प्रयास किए हैं। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जवाबदेही की व्यवस्था को सुधारने का काम काम पारदर्शी तरीके से किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की पूर्ति में योगदान देते हुए डॉ. मोहन यादव की सरकार विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास और गरीब कल्याण को समर्पित दो वर्ष पूर्ण होने पर मैं पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जिले की जनता को बधाई देता हूं।
*हर वर्ग के कल्याण की चिंता*
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि बीते दो सालों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कदम उठाए हैं। सरकार ने जनजातीय समाज के सम्मान और उत्थान को लेकर बजट में 40000 करोड़ की राशि का प्रावधान किया और वीर योद्धाओं की प्रतिमाएं स्थापित की तथा राजा भभूत सिंह जैसे नायकों के नाम पर कैबिनेट आयोजित करके उन्हें सम्मान देने का काम किया। महिला सशक्तिकरण में नई क्रांति कही जाने वाली लाडली बहना योजना में दी जाने वाली राशि बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपये कर दी गई है। देवी अहिल्या और नारी सशक्तिकरण मिशन की शुरुआत की गई है तथा महिला उद्यमियों के लिए लगभग 275 करोड़ का प्रावधान किया गया है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की। नए स्टार्टअप्स के लिए 50 हजार से डेढ़ लाख तक की सहायता दी।
हर क्षेत्र में विकास के प्रयास
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि डॉ. मोहन यादव की सरकार ने बीते दो सालों में हर क्षेत्र में विकास के लिए अनेक प्रयास किए हैं। प्रदेश को औद्योगिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दृष्टि से बीते दो सालों में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। निवेश बढ़ाने के लिए 18 नई नीतियों की शुरुआत की है और नया निवेश ईको सिस्टम बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से प्रदेश को 32 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे 23 लाख रोजगार पैदा होंगे। 8.57 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आकार ले चुका है और मध्यप्रदेश में देश में तीसरा सबसे अधिक निवेश प्रस्ताव हासिल करने वाला राज्य बन गया है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ कार्यक्रम प्रभारी नरेन्द्र परमार, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, बीएलए 1 मोहन गौतम, विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया, धर्मेन्द्र मिगलानी, मनीष यादव, बल्लू नागी, रामप्रसाद कुमरे, देवीपाल, राकेश बेलवंशी, जगदीश डेहरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।