हॉकी मंडला ने धार को दी 1 / O से शिकस्त आज उमरिया से होगा मंडला का मुकाबला

रेवांचल टाइम्स – मंडला हॉकी मंडला ने 24 दिसंबर से बालाघाट में खेली जा रही सीनियर मेंस स्टेट हॉकी चैंपियनशिप ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। शुक्रवार की दोपहर अपना पहला मैच खेलते हुए हॉकी मण्डला की टीम ने धार को 1 / O से मात देकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। मंडला और धार के बीच खेला गया यह मैच काफी रोमांचक और संघर्ष पूर्ण रहा। तीन क्वार्टर तक कोई भी टीम एक दूसरे पर गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। चौथे और अंतिम क्वार्टर में मण्डला के खिलाड़ियों ने बेहतर टीम वर्क और स्किल दिखाते हुए धार पर दबाव बनाए रखा। खेल के अंतिम समय में एक शानदार गोल कर सत्यम ने मंडला को एक शून्य की निर्णायक जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही मंडला ने प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश करने में कामयाबी हासिल कर ली। मंडला का दूसरा मैच शनिवार की सुबह उमरिया से होगा।

टीम की शानदार कामयाबी पर हॉकी मंडल के संरक्षक मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, श्रीमती मृदुला काल्पीवार, हॉकी मंडला के अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, उपाध्यक्ष एडवोकेट मनोज फागवानी, सचिव सैयद कमर अली, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश गोल्डी कुलस्ते, संयुक्त सचिव अब्दुल मतीन खान, सदस्य सुश्री शशि पटेल, रमेश कुमार सोनी ‘प्रिंस’, शक्ति क्षेतीजा, सैयद जावेद अली, समीर बाजपेई, विकास जैन, योगेश चौरसिया, शेख शहजाद, अली इमाम अंसारी, सैयद सिकंदर अली, जानू अली सहित अन्य हॉकी प्रेमियों ने टीम को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के शेष मैचों के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। बता दें कि इस टीम का प्रतिनिधित्व कालपी खेल परिसर के विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा है हॉकी मंडल ने कालपी खेल परिसर के विद्यार्थियों का चयन हॉकी मण्डला मेंस सीनियर हॉकी टीम के लिए किया था।

इस टीम में अवधेश सोयाम, सत्यम मरदारिया, जगदीश बरकड़े, लाल सिंह मसराम, पुष्पराज बरकडे, तुषार कुछबुदिया, सुभाष मरकाम कप्तान, संजय मरावी, सौरभ बरकडे, तरुण कुंजाम, मोहित उईके, प्रदीप मरावी, कृष्ण कुमार गोल कीपर, राहुल पंद्रम, आलोक कुजूर, रविंद्र उईके, शिवम परते, आदित्य मसराम शामिल है। टीम के साथ कालपी खेल परिसर के पीटीआई रविंद्र उईके बतौर टीम मैनेजर मौजूद है। टीम की प्रतियोगिता में भाग लेने में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती वंदना गुप्ता, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी मंगल पन्द्रे व कालपी खेल परिसर के हॉकी कोच विपिन किशोर कुजूर का एहम योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.