आदर्श ग्राम चाडॉ में वीबी जी ,जी राम जी ,योजना पर विशेष ग्राम सभा आयोजित

,विकासखंड की अनेक पंचायतों में हुए आयोजन,योजना का हुआ प्रचार प्रसार,

 

रेवांचल टाइम्स बजाग – बैगा बाहुल्य वन ग्राम चाडॉ में विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आदर्श ग्राम के पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

ग्राम सभा के दौरान सरपंच एवं सचिव ने ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले दादर टोला, सिलपिडी,बिही दादर, व तांतर, के ग्रामीणों को योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह योजना रोजगार की गारंटी देने वाली है जिसके अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 125 मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।इसके साथ ही दो माह का अवकाश भी दिए जाने का प्रावधान है यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर काम नहीं मिलता।इस स्थिति में हितग्राहियों को भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर सरपंच गोविंद बोरकर,सचिव गणेश कुशराम, मेट, मोबाइलाइजर, पंच सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बड़ी संख्या में बैगा जनजाति के महिला पुरुष तथा अन्य वर्गों के लोगो ने ग्राम सभा में भाग लिया और योजना को लेकर उत्साह दिखाया।

ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों में योजना को लेकर जागरूकता बढ़ी और लोगो ने इसे आजीविका मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम ठहराया है

इसी तारतम्य में विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी इस तरह के आयोजन संपन्न हुए। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों के बीच योजना का प्रचार प्रसार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.