सिवनी जिले में माफियाओं का राज, अवैध कारोबारियों के आगे बेबस प्रशासन…..

21

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी – सिवनी जिले में माफियाओं का राज दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है। अवैध कारोबारियों की सक्रियता ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम जनता के मन में प्रशासन के प्रति अविश्वास भी गहराता जा रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध गतिविधियाँ खुलेआम संचालित हो रही हैं, जिन पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम नजर आ रहा है।
हाल ही में जिंदल हॉस्पिटल से जुड़ी घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। इस घटना ने मानवता को शर्मशार करने के साथ-साथ यह भी उजागर कर दिया कि कैसे प्रभावशाली तत्व कानून को अपने हाथ में लेने से नहीं हिचकते। बताया जा रहा है कि घटना के बाद भी जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई, जिससे जनता में रोष व्याप्त है।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—मीडिया पर भी खतरे के बादल मंडराते दिख रहे हैं। सच दिखाने और सवाल उठाने वाले पत्रकारों पर दबाव, धमकी और हमलों की घटनाएँ सामने आ रही हैं, जो एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी मानी जा रही हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निरंतर जिला प्रशासन की निरंतर नाकामी और कथित तौर पर पुलिस की लूट व संरक्षण के चलते अवैध कारोबारी बेलगाम हो चुके हैं। कई मामलों में शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना, प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।
इन हालातों के चलते जिले की जनता के बीच प्रशासन के प्रति गहरा अविश्वास पैदा हो गया है। आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और न्याय की उम्मीद धूमिल होती जा रही है। जिला प्रशासन और शासन इस स्थिति पर कब और कैसे सख्त कदम उठाता है, ताकि कानून का राज स्थापित हो सके और सिवनी जिले को माफियाओं व अवैध कारोबारियों के चंगुल से मुक्त कराया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.