मेहरा डेहरिया समाज क़ी महिलाओं ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

*महिलाओं को जागरूक करने लिया संकल्प

72

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|मेहरा डेहरिया समाज महिला प्रकोष्ठ के द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रैना हारले ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की जिला महिला अध्यक्ष उमा डेहरिया एवं समाज की वरिष्ठ महिलाओं द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा,एवं माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। जयंती के अवसर पर*
*​शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया*
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं की शिक्षा की अलख जगाई जब समाज में इसे अपराध माना जाता था। उन्होंने न केवल खुद शिक्षा प्राप्त की, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी पिछड़ों और महिलाओं के लिए देश का पहला बालिका विद्यालय खोला।
*​​मेहरा डेहरिया समाज की महिला प्रतिनिधियों ने समाज की वर्तमान स्थिति और शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए*
​बेटियों की उच्च शिक्षा समाज की हर बेटी को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया एंव समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर कर सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। मजबूती: महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय बनाने और समाज की अंतिम पंक्ति की महिला तक मदद पहुँचाने की बात कही गई।
​इस अवसर पर समाज के बच्चों द्वारा शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां दी गईं और मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित महिलाओं ने “शिक्षित बनो, संगठित रहो” के नारे के साथ समाज कल्याण का संकल्प लिया
​उक्त अवसर पर मुख्य रूप से महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष उमा डेहरिया, जिला सचिव रैना हारले, कमला डेहरिया,मंजूलता डेहरिया,छाया मेहरा ,शुकून डेहरिया,चंद्रा डेहरिया, नेहा डेहरिया, ममता डेहरिया, रानू डेहरिया, श्रद्धा गायत्रे,सीता डेहरिया,रीना डेहरिया, मंजू डेहरिया, वनिता डेहरिया आदि उपस्थित रहीl

Leave A Reply

Your email address will not be published.