भ्रष्टाचारियों को गोंडवाना की चेतावनी

पानी जैसे जरूरतको भी लूट का साधन बनाने वालों के खिलाफ होगा आंदोलन

66

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, सुन लो भ्रष्टाचारियों—गोंडवाना की चेतावनी है!
जब पानी जैसी बुनियादी जरूरत भी लूट का साधन बन जाए, तब सिर्फ आंकड़े गिनाना जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। जल जीवन मिशन में करोड़ों के घोटाले सामने आने के बाद भी अगर जवाबदेही तय नहीं होती, तो हर घर जल का दावा महज़ एक खोखला झूठ है।
करोड़ों के घोटाले पर राज्यमंत्री संपतिया उइके का बयान जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है। सवाल साफ है—
जब घोटाला करोड़ों का है, तो कार्रवाई आधी क्यों?
ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की बात तो हो रही है, लेकिन कमीशनखोरी के असली सरगनाओं तक हाथ क्यों नहीं पहुंच रहा?
क्या यह घोटाले किसी के संरक्षण में नहीं हुए?
सरकारी कागजों में दावा है—
13.69 लाख क्रियाशील नल कनेक्शन
10,440 गांवों में हर घर जल
64 गांवों में 24 घंटे पानी
15,238 नए नलकूप व हैंडपंप
लेकिन जमीनी हकीकत शून्य है!
आज भी गांवों में पाइप गड़े हैं पर कनेक्शन नहीं,
नल लगे हैं पर पानी नहीं,
और पूरा मंडला जिला सूखा कराह रहा है।
जल जीवन मिशन का पानी सिर्फ फाइलों में बह रहा है, न कि गांवों में।
और इससे भी शर्मनाक यह कि
करोड़ों के घोटाले में आरोपी अफसरों को हटाने के बजाय एडजस्ट किया जा रहा है।
यह कार्रवाई नहीं, भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण है।
मोहन सरकार भ्रष्टाचारियों और कमीशनखोरों की ढाल बन चुकी है।
जब घोटाले की बदबू मंत्री के बंगले तक पहुंच रही हो, तब चुप्पी भी अपराध बन जाती है।
इसी राजनीतिक संरक्षण, धांधली और लूट के खिलाफ
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
6 जनवरी 2026 को
जिला मुख्यालय मंडला में
भ्रष्टाचारियों का पुतला दहन कर जन आंदोलन का आगाज़ करेगी।
जब गांव सूखे हों और फाइलों में पानी बह रहा हो,
तो चुप रहना सबसे बड़ा अपराध है।
यह लड़ाई पानी की है।
यह लड़ाई हक की है। यह लड़ाई सम्मान की है।
जनवरी में जिला मुख्यालय पहुंचिए,
सत्ता के गलियारों तक जनता की आवाज पहुंचाइए, और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का हिस्सा बनिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.