आमजन को जागरूक करने नगर में तिरंगा लहराते निकली खाकी वर्दी…

47

रेवांचल टाईम्स – मंडला नैनपुर शासन के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के रंग खाकी के संग के अंतर्गत पुलिस ने आज तिरंगा रैली निकाली। नगर में आम लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से नैनपुर पुलिस अपने दल बल के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा एसडीपीओ नेहा पचीसिया अपने स्टाफ के साथ बाइक चलाते हुए तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने का संदेश नगर में दिया। पुलिस के जवानों ने बाइक चलाकर इस यात्रा में हिस्सा लिया। आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस यात्रा के माध्यम से आम लोगों से आजादी से जुड़े आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। यह रैली थाने से निकलते हुए नैनपुर के मुख्य मार्ग से होकर विभिन्न चौराहा तक देशभक्ति के लिए जागरूक कर पुनः थाना परिसर में समाप्त हुई।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.