रेवांचल टाइम्स’ की खबर का दमदार असर…. लापरवाह प्रभारी प्राचार्य पर गिरी गाज, कलेक्ट्रेट से आदेश जारी; मूल संस्था भेजे गए
*रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|जुन्नारदेव -शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता और मनमानी के खिलाफ ‘रेवांचल टाइम्स’ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। शासकीय हाई स्कूल खिड़की कनेरी (संकुल घानाउमरी) के प्रभारी प्राचार्य बलदेव सिंह देवड़े को उनके पद से हटाकर तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना माध्यमिक शाला सातग्वारी भेज दिया गया है।
*क्या था पूरा मामला*
बीते गुरुवार को स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब संकुल प्राचार्य मनोज कुमार दोहरे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हैरान कर देने वाली स्थिति सामने आई
स्कूल में प्रार्थना चपरासी करवा रहा था।
प्रभारी प्राचार्य और अतिथि शिक्षक, दोनों ही स्कूल से नदारद थे।
छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य के समय पर न आने और मनमानी करने की गंभीर शिकायतें दर्ज कराई थीं।
त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया
संकुल प्राचार्य की रिपोर्ट पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने संज्ञान लिया और कलेक्ट्रेट कार्यालय (जनजाति कार्य विभाग) को कड़ी कार्रवाई हेतु पत्र भेजा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट ने त्वरित आदेश जारी कर प्रभारी प्राचार्य को उनके मूल पद पर वापस भेज दिया।
कार्यालय के आदेशानुसार संबंधित प्रभारी प्राचार्य को हटाकर सातग्वारी पदस्थ कर दिया गया है। उनके कार्यकाल की जांच के लिए एक विशेष दल बनाया जाएगा। जांच में और कमियां पाए जाने पर आगे की कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
— ओपी जोशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जुन्नारदेव
*प्रमुख बिंदु*
प्रार्थना कराते मिला भृत्य शिक्षक की गैरमौजूदगी में चपरासी निभा रहा था जिम्मेदारी।
प्रशासनिक सख्ती लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के लिए यह कार्रवाई एक बड़ी चेतावनी है।
जांच अभी जारी: केवल स्थानांतरण ही नहीं, अब उनके पूरे कार्यकाल की ऑडिट जांच भी होगी।