बजाग विकासखंड में सफल रहा ,रिकॉर्ड ब्रेकिंग वनडे एनीमिया जांच अभियान

” 7 सेक्टर, 63 केंद्रों पर 4244 छात्राओं की जांच”
“इलाज व पोषण पर भी रहा विशेष फोकस”
दैनिक रेवांचल टाइम्स – बजाग – जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत सुगढ टूरी अभियान – “आज स्वास्थ्य, कल सशक्त” के तहत विकासखंड बजाग में रिकॉर्ड ब्रेकिंग वनडे एनीमिया जांच अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत पूरे विकासखंड को 7 सेक्टरों में विभाजित कर 63 जांच केंद्र बनाए गए, जहां माध्यमिक शाला से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर तक की छात्राओं की व्यापक स्तर पर एनीमिया जांच की गई।
अभियान की सतत मॉनिटरिंग के लिए 7 नोडल अधिकारियों द्वारा सभी केंद्रों का भ्रमण किया गया। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक विकासखंड के माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों की कुल 4893 छात्राओं में से 4244 छात्राओं की एनीमिया जांच की गई, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही। मुख्यालय के प्रमुख विद्यालयों में उत्कृष्ट विद्यालय में 52 में से 42 छात्राएं
मॉडल विद्यालय में 208 में से 163 छात्राएं कन्या परिसर में481 में से 451 छात्राएं एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 409 में से 303 छात्राएं अनुशासन पूर्वक अभियान का हिस्सा बनी।
अभियान का उद्देश्य केवल जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एनीमिया को जड़ से समाप्त करने के लिए गंभीर रूप से पीड़ित बालिकाओं एवं महिलाओं को दवाइयां एवं पोषण परामर्श भी प्रदान किया गया। इस अभियान का लाभ स्कूल की छात्राओं के साथ-साथ किशोरी बालिकाओं,गर्भवती महिलाएं, को भी मिला।
इस अवसर पर चिकित्सीय अमला, स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभियान से जुड़े अधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। 19 जनवरी को सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में एक साथ यह अभियान संचालित किया गया।
स्थानीय विद्यालयों में अभियान उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य बी.एस. पंद्राम, मॉडल विद्यालय के प्राचार्य पी.के. झरिया एवं कन्या परिसर के प्राचार्य बलवीर मरावी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कलेक्टर के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। विकासखंड के विद्यालयो में एनीमिया जांच के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं का पंजीयन व हीमोग्लोबिन जांच की ।जबकि लैपटॉप के माध्यम से डेटा एंट्री की गई ।,