“बजाग नगर में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा”,

"बीआरसी मैदान में मुख्य समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन"

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग – नगर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे दिन राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल बना रहा। शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी संस्थानों में संस्था प्रमुखों द्वारा आन-बान-शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नगर के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बैंड-बाजे की धुन पर अनुशासित ढंग से प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

मुख्य समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत रैयत के सौजन्य से बीआरसी मैदान में किया गया, जहाँ नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। सार्वजनिक मंच से देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा।

जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष फूलकली बाई ने उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामबाबू देवांगन, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया।

इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. चंद्रशेखर धुर्वे, थाना परिसर में नगर निरीक्षक शिवलाल मरकाम, वन परिक्षेत्र कार्यालय में परिक्षेत्र अधिकारी हर्षित सक्सेना, बीआरसी कार्यालय में बीआरसी ब्रजभान सिंह गौतम, उत्कृष्ट एवं मॉडल विद्यालय में प्राचार्य बी.एस. पंद्राम,मॉडल विद्यालय में प्राचार्य पी के झारिया, द्वारा झंडावंदन कर राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली गई।

इसके अतिरिक्त संयुक्त तहसील कार्यालय, महाविद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर,कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास ,अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम,  वन विभाग उत्पादन कार्यालय, विख. शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित ग्राम पंचायत रैयत में सरपंच शंकर धुर्वे, ग्राम पंचायत माल में द्रौपती रौतेल, सावरकर शिशु मंदिर, ज्ञान मंदिर, सुभाष चंद्र बोस इंग्लिश मीडियम स्कूल, एसबीएन स्कूल सहित भाजपा एवं कांग्रेस कार्यालयों में भी तिरंगा शान से फहराया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बच्चे विद्यालयीन गणवेश में विद्यालय पहुँचे, ध्वज वंदन के उपरांत नगर में प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति के नारे लगाए। बीआरसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय-वार छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष फूलकली बाई, उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम, प्राचार्य बी.एस. पंद्राम, बीआरसी ब्रजभान सिंह गौतम, सरपंच शंकर धुर्वे, उपसरपंच मुरारी लाल साहू, सचिव सुखराम उईके,मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, प्रमोद साहू, नीरज मुजवार, कमलेश पटेरिया, ओमप्रकाश साहू, शंकर भदौरिया, चूरामन साहू , डॉ लोकेश साहू, शिक्षकीय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वही कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रजभान सिंह गौतम एवं विनोद साहू ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.