बड़ी ख़बर….आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास गंगानगर गढ़ा जबलपुर की एक छात्रा हुई लापता
दैनिक रेवाँचल टाईम्स -जबलपुर विशवस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदिवासी जबलपुर विभाग द्वारा संचालित सीनियर कन्या छात्रावास गंगानगर गड़ा की एक छात्रा लापता हो गई है उसके साथ में रह रही उसकी बहन के द्वारा संजीवनी नगर पुलिस थाने में कंप्लेंट दर्ज कराने पहुंची परंतु छात्रावास अधीक्षका और एक अन्य छात्रावास अधीक्षक के दबाव के चलते पुलिस कंप्लेंट रिपोर्ट नहीं हो सकी।
ज्ञात हुआ है कि उसकी बहन को छात्रावास अधीक्षक का द्वारा धमकाया गया कि तुम लिख कर दो कि वह मेरे साथ घर गई है परंतु उसकी बहन द्वारा मना करने पर उसको डांटा धमकाया गया नाराज होकर वह संजीवनी नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई गई है