ओबीसी प्रगति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने एड.सी.बी.पटैल

6

*ओबीसी प्रगति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने एड.सी.बी.पटैल*

_यूजीसी बिल लागू कराने सहित जातिगत जनगणना फार्म में ओबीसी कॉलम रखने की नीति बनाने सरकार को घेरने की बन रही देशव्यापी रणनीति में मण्डला की भी रहेगी अग्रणी भूमिका_

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मण्डला। जिले के ओबीसी समुदाय से संबंधित समस्त जातियों के प्रतिनिधियों की विशाल बैठक में जिला ओबीसी प्रगति मोर्चा के जिला अध्यक्ष का दायित्व एड.सी.बी.पटैल को सर्वसम्मति से सौंपा गया है।
जारी विज्ञप्ति में बताया गया है,कि शनिवार 06 जनवरी को बिंझिया स्थित सरदार पटेल मंगल भवन में ओबीसी समुदाय की सभी जातियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की विशाल बैठक संपन्न हुई। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी एड. सी.बी.पटैल सर्वसम्मति को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उपस्थित सभी समाजसेवी प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाईयां भी दीं। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के द्वारा हाल ही में जारी यू जी सी बिल को जल्द ही लागू कराने के अलावा जातिगत जनगणना फार्म में एस टी,एस सी और सामान्य वर्गों के कॉलम के साथ साथ ओबीसी का कॉलम भी जोड़े जाने शासन का ध्यानाकर्षण कराने देश भर में संघर्ष को तेज किया जा रहा है।जिसकी रणनीति को तेज किए जाने की रूपरेखा भी तैयार की गई है।बता दें,कि ओबीसी समुदाय की ओर से लंबे अर्से से चल रही संघर्ष के बावजूद भी जातिगत जनगणना फार्म में ओबीसी वर्ग का कॉलम सरकार ने जानबूझकर नहीं जोड़ा है।जो सरकार की चाल है‌। ताकि ओबीसी समुदाय की जातियों को शासन-प्रशासन में स्थान न के बराबर मिले। केंद्र सरकार पर आरोप भी लगाया गया है कि, सरकार के द्वारा जारी यूजीसी बिल को लागू करने के पहले ही सामान्य वर्ग के द्वारा रोक लगाए जाने में अप्रत्यक्ष रूप से मूक सहमति दे दी गई है। जिसके चलते सरकार अब यूजीसी बिल लागू नहीं कर पा रही है। ओबीसी प्रगति मोर्चा की अगामी बैठक 28 फरवरी को रखी गई है। जिसमें ओबीसी समुदाय की सभी जातियों के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। बैठक में सम्पूर्ण जिले के ओबीसी समुदाय से प्रायः सभी जातियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.