मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन 13 एवं 14 फरवरी को 50 से अधिक स्टॉल पर उपलब्ध रहेंगे मिलेट्स के स्वादिष्ट व्यंजन

11

 

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मंडला एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आगामी 13 एवं 14 फरवरी को दो दिवसीय ‘मिलेट फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पुलिस ग्राउंड में प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा।

​ जानकारी के अनुसार फूड फेस्टिवल में मिलेट्स (कोदो, कुटकी, रागी आदि) से बने स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स का संचालन मुख्य रूप से स्थानीय नागरिकों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा, जहाँ उनके द्वारा निर्मित शुद्ध और पारंपरिक उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। व्यंजन प्रेमियों के लिए “मिलेट शेफ’ कुकिंग प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नागरिकों के मनोरंजन के विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया है।

​जिला प्रशासन ने मंडला के समस्त नगरवासियों से इस फूड फेस्टिवल में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.