उगली में वार्षिक समारोह संपन्न…द ऑक्सफोर्ड रॉयल सेंट मैरी कान्वेंट इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने दी प्रस्तुति
दैनिक रेवांचल टाईम्स – सिवनी/उगली – केवलारी जनपद क्षेत्र के उगली में एक निजी स्कूल द ऑक्सफोर्ड रॉयल सेंट मैरी कान्वेंट इंटरनेशनल स्कूल द्वारा वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया।जहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में संस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभाओ को अपने अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों के समक्ष प्रस्तुति दी। द ऑक्सफोर्ड रॉयल सेंट मैरी कान्वेंट इंटरनेशनल स्कूल के संचालक एन पी गौतम और प्राचार्य गजेश पटले के साथ साथ स्कूल के समस्त स्टाफ शिक्षकगणो की मेहनत से वार्षिक समारोह सम्पन्न हुआ जहां मुख्य अतिथि में नायब तहसीलदार दीक्षा वासनिक, उगली से मोहम्मद साबिरअंसारी, अशोक ठाकुर, दीपचंद ठाकरे, के साथ अभिभावक और ग्रामवासी मौजूद रहे।