​छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: कृष्णा वेयरहाउस से गेहूँ चुराने वाला गिरोह दबोचा

​7 आरोपी गिरफ्तार; 24 लाख के वाहन और 3.33 लाख का गेहूँ बरामद

5

 

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

कुण्डीपुरा पुलिस ने अनाज चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए वेयरहाउस में सेंध लगाने वाले शातिर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 205 बोरी गेहूँ सहित वारदात में इस्तेमाल की गई तीन पिकअप गाड़ियाँ भी जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 27 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

​क्या था मामला
​बीती 11 फरवरी को कृष्णा वेयरहाउस के सुपरवाइजर मोहम्मद एनुल अंसारी ने थाना कुण्डीपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने वेयरहाउस से 123 क्विंटल गेहूँ (कीमत ₹3,33,000) पार कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 331(4) एवं 305(a) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

​CCTV और तकनीकी साक्ष्यों ने खोला राज
​पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अति. पुलिस अधीक्षक आशिष खरे के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र भगत ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आसपास के दर्जनों CCTV कैमरों को खंगाला और PSTN (मोबाइल टावर) डाटा का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​जब्त किया गया मशरूका
​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद
​अनाज: 205 बोरी गेहूँ (कीमत ₹3,33,000)।
​वाहन: तीन पिकअप वाहन (MP-28 ZP-0216, MP-28 ZJ-5493, MP-28 ZC-4776) जिनकी कीमत करीब 24 लाख रुपये है।
​हथकड़ी में आए ये आरोपी
​पकड़े गए आरोपियों में हेमंत उर्फ अंकुर विश्वकर्मा (30), राकेश धुर्वे (28), गोपाल उइके (25), राकेश डेहरिया (29), सत्यम तेकाम (22), संतलाल भलावी और दीपक परतेती शामिल हैं। ये सभी आरोपी छिंदवाड़ा के आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
​”अपराधियों के खिलाफ छिंदवाड़ा पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। तकनीकी साक्ष्यों और टीम की तत्परता से इस बड़ी चोरी का खुलासा संभव हो सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.