कोतवाली पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले को भेजा जेल

महाशिवरात्री में चाकूबाजी करने वाले को कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

10

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता अपराधों की रोकथाम के खिलाफ न केवल सख्त है, अपितु प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं जो एएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा महाशिवरात्री पर्व के दौरान हुये विवाद को लेकर प्राणघातक हमला करने वाला 01 विधि उल्लघंन कारी बालक को कोतवाली पुलिस ने पकडा।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15/02/2026 को प्रार्थी आनंद पिता पूनम चंद विश्वकर्मा निवासी आजाद वार्ड सिवनी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 15/02/2026 की रात्रि करीबन 09/00 बजे विधि उल्लघंन कारी बालक के द्वारा पुरानी रंजिस के चलते महाशिवरात्री पर्व मे रात्रि रैली के दौरान भीड का फायदा उठाकर आहत बालक अनुभव विश्वकर्मा पिता विवेक विश्वकर्मा निवासी आजाद वार्ड को चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर रुप से घायल करने पर विधि उल्लघंन कारी बालक के विरुध्द धारा 115(2), 118(1), 109 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर विधि उल्लघंन कारी बालक की तलाश पतासाजी कर पकडा गया। पकड़े गये विधि उल्लघंन कारी बालक को गिरफ्तार कर विधि उल्लघंन कारी बालक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जहां माननीय न्यायालय द्वारा विधि उल्लघंन कारी बालक को बाल सुधार गृह सिवनी भेजा गया है। अभिरक्षा में लिया गया-01 विधि उल्लघंन कारी बालक
इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, उपनिरी. डालचंद ग्यारसिया, प्र. आर. मनोज पाल, मुकेश गोडाने, आर. सतीश इनवाती, सिध्दार्थ दूबे, प्रतीक बघेल एवं चालक इरफान और थाना प्रभारी डूण्डासिवनी चैनसिंह उइके व स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.