छिंदवाड़ा बना अखाड़ा पुतला दहन पर कांग्रेस-भाजपा में ‘महाभारत’, पुलिस से तीखी झड़प

63

 

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

शहर के ह्रदय स्थल पर आज सियासी पारा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब पुतला दहन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दशहरा मैदान से लेकर कांग्रेस भवन तक का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस के कड़े घेरे और सख्ती के बावजूद दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया और अंततः अपने-अपने विरोध का पुतला फूंकने में कामयाब रहे।

​दशहरा मैदान से कांग्रेस भवन तक ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा
​सुबह से ही शहर में तनाव की आहट महसूस की जा रही थी। जैसे ही दोनों दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, स्थिति उग्र हो गई। नारेबाजी और तीखी नोकझोंक के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को चुनौती दी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे।
​पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी
​हालात बेकाबू होते देख एडिशनल एसपी (ASP) के निर्देश पर पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया, तो पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हल्की झड़प हुई। पुलिस के सख्त तेवरों के बाद भी प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ और दोनों गुटों ने अपनी जिद पूरी करते हुए पुतला दहन किया।
​सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, छावनी में बदला शहर
​संभावित हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर रखा था। शहर के मुख्य चौराहों और कांग्रेस भवन के आसपास सुरक्षा के कड़े घेरे थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के आक्रोश के आगे पुलिस की घेराबंदी कमजोर नजर आई।

​”स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। कुछ मौकों पर कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल शहर में शांति है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।”पुलिस प्रशासन

Leave A Reply

Your email address will not be published.