सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला भाजपा कार्यालय में मध्यप्रदेश के बजट पर पत्रकारवार्ता को किया संबोधित
विकसित मध्यप्रदेश की मजबूत नींव का बजट है विवेक बंटी साहू
यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप है विवेक बंटी साहू
जहाँ विपक्ष केवल वादे करता है, वहीं भाजपा सरकार हक, सम्मान और अधिकार देती है: विवेक बंटी साहू
“विकसित मध्यप्रदेश–आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश” यही भाजपा का संकल्प है, और यही इस बजट का मूल संदेश भी है: विवेक बंटी साहू
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला भाजपा कार्यालय में मध्यप्रदेश के बजट पर पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। पत्रकारवार्ता के दौरान सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी संदीप चौहान एवं जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी उपस्थित रहे। पत्रकारवार्ता के प्रारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा उद्वोधन के माध्यम से सभी का स्वागत किया गया। स्वागत उपरान्त सांसद साहू द्वारा पत्रकारवार्ता को संबोधित किया गया।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद साहू ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026–27 का ₹4.38 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जमीनी रूप देने वाला है।
सांसद साहू ने बताया कि मध्य प्रदेश बजट 2026–27 ‘GYAN–II (ज्ञान)’ के सिद्धांत पर आधारित है। इसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति (GYAN) के साथ-साथ औद्योगीकरण एवं अधोसंरचना (II) को जोड़ा गया है। इस प्रकार, रोजगार सृजन, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और दीर्घकालिक विकास बजट की केंद्रीय धुरी होंगे।
उन्होंने बताया कि GYAN–II का अर्थ है
G – गरीब कल्याण: अंत्योदय की अवधारणा को साकार करना
Y – युवा शक्ति: कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा/प्रशिक्षण
A – अन्नदाता: किसानों की आय में वृद्धि
N – नारी शक्ति: महिलाओं का सशक्तिकरण
I – इंफ्रास्ट्रक्चर: सड़कों, बिजली, पानी, डिजिटल नेटवर्क आदि का विकास
Il – इंडस्ट्री: औद्योगिक निवेश को बढ़ावा
गरीब कल्याण – अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक
सांसद साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने फिर साबित किया है कि उसकी प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 2,857 करोड़ के प्रावधान, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विमुक्त, घुमक्कड़ वर्ग के लिए 1,691 करोड़ के प्रावधान, आबादी भूमि पर मालिकाना हक एवं रजिस्ट्री व्यय के लिए 3,800 करोड़ रुपए के प्रावधान और जनहितकारी योजनाओं के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार संवेदनशील और जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष केवल वादे करता है, वहीं भाजपा सरकार हक, सम्मान और अधिकार देती है।
किसान सम्मान –अन्नदाता का सशक्तिकरण
सांसद साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अन्नदाता के सशक्तिकरण के लिए 5 एच.पी. तक के कृषि पंप/प्रेशर एवं एक घरेलू कनेक्शन हेतु निःशुल्क बिजली के लिए 5,276 करोड़ रुपए, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 335 करोड़ रुपए, समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन बोनस के लिए 150 करोड़ के प्रावधान किए गए हैं। सहकारी बैंकों से आपातकालीन ऋण पर ब्याज अनुदान 720 करोड़ का प्रावधान, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के अंतर्गत 3,000 करोड़ के प्रावधान, समर्थन मूल्य पर बोनस, पशुपालन के लिए प्रावधान प्रावधान किए हैं। यह बजट किसानों को कर्ज मुक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट संदेश है किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश समृद्ध होगा।
महिला शक्ति – सशक्त बहनें, सशक्त समाज
सांसद साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना और यशोदा दुग्ध प्रदाय जैसी योजनाओं के लिए बड़े प्रावधान यह दर्शाते हैं कि भाजपा सरकार महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की भागीदार मानती है।
यह बजट महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सम्मान को और मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिए 1,801 करोड़ के प्रावधान, यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के लिए 700 करोड़ प्रतिवर्ष के हिसाब से 5 वर्षों में ₹6,600 करोड़ के प्रावधान। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 23,883 करोड़ के प्रावधान किए हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग – विकास की रफ्तार
सांसद साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सड़क, सिंचाई, जल जीवन मिशन, सौर ऊर्जा, औद्योगिक नीति और स्पेसटेक जैसे क्षेत्रों में निवेश से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार मध्यप्रदेश को निवेश और रोजगार का हब बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को उद्योग, नवाचार और अवसरों के प्रदेश के रूप में स्थापित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि अद्योसंरचना विकास के अंतर्गत सिंचाई परियोजनाएँ 14,742 करोड़ रुपए, सड़क मरम्मत एवं विस्तार 12,690 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना के लिए 21,630 करोड़ रुपए, जल जीवन मिशन के लिए 4,454 करोड़ रुपए एवं सौर ऊर्जा परियोजनाएं एवं 24×7 नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड शीघ्र ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होगा। निवेश एवं औद्योगीकरण के अंतर्गत ‘मध्यप्रदेश में स्पेसटेक नीति 2026’ का क्रियान्वयन, ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन एवं ‘एक जिला, एक उत्पाद’ के अंतर्गत कुछ जिलों के उत्पादों को GI टैग मिल चुका है।
नगरीय और ग्रामीण संतुलन
सांसद साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने ग्रामीण सड़कों से लेकर ई-बस सेवा तक, पंचायत अनुदान से लेकर नगरीय अधोसंरचना तक सभी के लिए प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट शहर और गांव दोनों के संतुलित विकास का उदाहरण है।
ग्रीन बजट
सांसद साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने ग्रीन बजट के भी प्रावधान की है जिसके अंतर्गत उज्जैन, सिवनी, छिंदवाड़ा और भोपाल के अतिरिक्त ओरछा, धार (धार), मंदसौर (धरेश्वर मंदसौर) और बुरहानपुर में सांस्कृतिक केंद्रों की स्थापना की जाएगी। वन भूमि से अतिक्रमण हटाकर पौधारोपण कार्य के लिए नवीन योजना समृद्धिवन – वनवृद्धि से जन समृद्धि तथा निजी भूमि पर पौधारोपण कर काष्ठ की आवश्यकता की पूर्ति के माध्यम से आय का साधन बढ़ाने के लिए ‘कृषि वानिकी योजना’ प्रस्तावित है। आध्यात्मिक महत्व एवं सांस्कृतिक विरासत के वन क्षेत्रों के संरक्षण की ‘जनजातीय देवलोक वनों की संरक्षण योजना’ नवीन योजना प्रस्तावित है।
छिंदवाड़ा में तेज होंगे विकास कार्य
पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद साहू ने छिंदवाड़ा जिले में चल रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से जिले में अधोसंरचना, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिल रहा है। आने वाले समय में छिंदवाड़ा को संस्कृति और कृषि आधारित विकास के मॉडल जिले के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।
सांसद साहू ने कहा कि वित्त वर्ष 2026–27 का यह बजट मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज है और मैं इस बात की गारंटी देता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सबसे पहले मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर प्रदेश बनकर पूरा करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएँ नहीं करती, बल्कि धरातल पर परिणाम देती है। उन्होंने कहा कि “विकसित मध्यप्रदेश–आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश” यही भाजपा का संकल्प है, और यही इस बजट का मूल भी संदेश है।