एमपी का बजट: ‘समृद्ध और सशक्त मध्यप्रदेश’ का रोडमैप, पांढुरना के विकास को लगेंगे पंख

​भाजपा जिला कार्यालय में विधायक कमलेश शाह और जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने की प्रेस वार्ता

 

रेवांचल टाइम्स ​पांढुरना

जितेन्द्र अलबेला

 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पांढुरना में आज मध्यप्रदेश के बजट 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता संपन्न हुई।

इस वार्ता को अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने संबोधित किया। नेताओं ने बजट को आंकड़ों का मायाजाल न बताकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का आधार स्तंभ बताया।

 

बजट की मुख्य विशेषताएं एक नज़र में

​विधायक कमलेश शाह और जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने बजट के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया के सामने रखा l

​ऐतिहासिक वित्तीय प्रावधान इस वर्ष का बजट 4.38 लाख करोड़ रुपये का है, जो विकास को नई गति प्रदान करेगा।

​किसानों को सौगात ‘यशोदा दूध प्रदाय योजना’ के तहत पशुपालकों के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान।

 

​महिला सशक्तिकरण लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिए 1800 करोड़ और लाड़ली बहना योजना के लिए 23,880 करोड़ रुपये आवंटित।

​ग्रामीण कनेक्टिविटी: ‘मेरा टोला’ तक पहुंच मार्ग और ग्रामीण क्षेत्रों में ई-बस सेवा की शुरुआत।

​सिंचाई एवं बुनियादी ढांचा: सिंचाई परियोजनाओं के लिए 14,742 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश।

 

पांढुरना के लिए क्या है खास

​जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने स्थानीय विकास पर जोर देते हुए कहा कि यह बजट पांढुरना के लिए खुशहाली लेकर आएगा

​जलापूर्ति: भूली जलाशय का कार्य शीघ्र पूर्ण होगा, जिससे जिले की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।

​स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पांढुरना को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है।

​औद्योगिक विकास नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के माध्यम से क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

​”यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर एक सशक्त कदम है। यह केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि संकल्पों को धरातल पर उतारने का माध्यम है। संदीप मोहोड, जिलाध्यक्ष भाजपा

 

​गरिमामयी उपस्थिति

​इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति (ST मोर्चा) सदस्य मोरेश्वर मस्कोले, जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़, अनिल कुमरे, उपाध्यक्ष यादवराव डोबले, सीताराम कोरडे, मायाताई राउत, नपा अध्यक्ष संदीप घाटोडे, मंडल अध्यक्ष बंटी छागानी, जिला मीडिया प्रभारी सोमेश्वर लोणकर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.