थाना टिकरिया में शांति समिति की बैठक संपन्न थाना प्रभारी प्रदीप पांडे के द्वारा ली गई और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई होली पर्व के उपलक्ष में

रेवांचल टाईम्स – मंडला, नारायणगंज आगामी त्यौहारों को लेकर थाना टिकरिया में शांति समिति की बैठक गुरुवार दोपहर आयोजित की गई जिसमें बैठक में बताया गया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगामी त्योहारों जैसे होली, रंगपंचमी, ईद व रामनवमी मार्च माह में होने से इन अवसरों पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखे,सभी त्यौहार में सौहार्दपूर्ण व आपसी भाई चारे के साथ मनाए,सभी की भावनाओं का सम्मान करे एवं त्यौहार मनाते समय किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाए

वही थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय एवं तहसीलदार द्वारा कहा गया कि डीजे के उपयोग पर विशेष सावधानी बरती जाए। इससे होने वाले दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्य करे उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी मिलकर कार्य करें। इसी के साथ ही उन्होंने बैठक में आए समिति के सदस्यों द्वारा बताई गई समस्याओं व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना व संबंधी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार परंपरागत रूप से मनाए जाएंगे, और नगर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे
शांति समिति की बैठक में मागन लाला सोनी, रतन ठाकुर, अविनाश शर्मा,दीपक सोनी,गया चक्रवती, सुरेंद्र सोनी, सूरज सोनी, राजेश सोनी,बेनीलाल सिगरौरे, गुडुआ भाईजान,सरपंच, सचिव एवं पुलिस कर्मी एसआई नारायण तराम, अभिषेक मिश्रा, एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.