जनभागीदारी से संवर रही जल संरचनाएं: सिंहपुर समैया में खेत तालाब का कायाकल्प

 

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत निवास अंतर्गत ग्राम सिंहपुर समैया में जनभागीदारी का एक प्रेरक उदाहरण सामने आया है।

वाटरशेड योजना के माध्यम से निर्मित खेत तालाब को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय ग्रामीण एवं हितग्राही स्वयं आगे आए हैं। जल संचयन के महत्व को समझते हुए हितग्राहियों द्वारा जनसहयोग से तालाब की पिचिंग (पत्थर जड़ाई) एवं ड्रेसिंग का कार्य उत्साह और लगन के साथ किया जा रहा है। इस सामूहिक प्रयास से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि ग्रामीणों में स्वामित्व और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो रही है।

      वही यह कार्य कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन, सीईओ जिला पंचायत शास्वत सिंह मिश्रा के मार्गदर्शन तथा जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड उमेश कुमार सिंगरौर के प्रयासों से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। जनभागीदारी का यह मॉडल क्षेत्र में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए एक मिसाल बनता जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.