*ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई, बिछिया पुलिस ने 04 तस्करों को दबोचा

 

*NDPS एक्ट के तहत बड़ी सफलता, 7 किलो से अधिक गांजा सहित 04 आरोपी गिरफ्त में*

 

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिला पुलिस मण्डला द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत थाना बिछिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस  द्वारा 04 गांजा तस्करों  को गिरफ्तार किया गया।

 

थाना बिछिया अंतर्गत *मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक UP-75-AS-7996 में कुछ व्यक्ति अवैध गांजा लेकर घुटास से बिछिया की ओर विक्रय हेतु आ रहे हैं।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कोको रोड स्थित पडरिया तिराहा एवं NH-30 पर सघन वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ग्राम गुडली के पास संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें वाहन में सवार 04 व्यक्तियों के कब्जे से 7.211 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹3,50,000) बरामद किया गया।

उक्त सभी *आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही* कर गिरफ्तार किया गया है।

 

आरोपीगण

1=उमेश सिंह, पिता गुलाब सिंह नायक, उम्र 30 वर्ष, निवासी इटावा (उ.प्र.)

2=अमित उर्फ राजा, पिता राजकुमार नायक, उम्र 18 वर्ष, निवासी डिण्डौरी (म.प्र.)

3=कुलदीप, पिता शिवराम बंजारा, उम्र 18 वर्ष, निवासी कानपुर देहात (उ.प्र.)

4=देवेन्द्र, पिता मंगल सिंह नायक, उम्र 33 वर्ष, निवासी कानपुर देहात (उ.प्र.)

 

जप्त सामग्री

1= 7.211 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹ 3,50,000)

2= महिन्द्रा XUV 300 कार (UP-75-AS-7996) (कीमत लगभग ₹6,00,000)

3= मोबाइल फोन – 04 नग (कुल कीमत ₹36,000)

कुल जप्त मशरूका – ₹9,86,000 (लगभग)

Leave A Reply

Your email address will not be published.