रवि जल पहल की कार्यशाला का आयोजन, जल प्रबंधन और ग्रामीण विकास पर दिया गया जोर
मंडला। रवि जल पहल परियोजना के अंतर्गत आशीर्वाद पैलेस, कटरा मंडला में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय एवं निजी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों और किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि विभाग, के० वी० के० (कृषि विज्ञान केंद्र) तथा निजी संस्थाओं जैसे एफ०एफ०एस० और उद्योगिनी के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही परियोजना से जुड़े 37 ग्रामों के वी०पी०सी०, प्रगतिशील किसान एवं सरपंच भी कार्यशाला में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने संबोधन में ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, जलग्रहण प्रबंधन एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
ग्राम पंचायत परताल के सरपंच ने अपने गांव में संचालित जल आधारित सिंचाई तंत्र की सफलता को साझा करते हुए बताया कि सामुदायिक सहभागिता से किस प्रकार जल संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हुआ है।
परियोजना के जिला प्रबंधक सूरज ने प्रोजेक्टर के माध्यम से NPI (नेचुरल प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन) की सफलता को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों की भागीदारी, सहयोग और संसाधनों के सही रखरखाव से ही परियोजना को स्थायी सफलता मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास समिति के अध्यक्षों एवं किसानों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सफलता की कहानियां प्रस्तुत कीं, जिससे अन्य ग्रामीणों को प्रेरणा मिली।
यह कार्यशाला जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित