ब्रेकिंग न्यूज घुघरी…मोहगांव सड़क पर भीषण हादसा, बाइक की टक्कर से राहगीर की मौके पर मौत

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला | घुघरी घुघरी–मोहगांव मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे चल रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहगीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार भी हादसे में घायल बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.