सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत करने वालों पर आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई…?

 

*फील्ड के कर्मचारियों की बढ़ रही परेशानियां*

 

*अधिकारियों के दबाव में कर्मचारी मानशिक परेशान*

 

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स  – सिवनी, अगर आप सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) पर किसी के खिलाफ झूठी शिकायत करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. क्योंकि अब आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं…! ऐसे निर्देश प्रदेश सीएम हेल्पलाइन कार्यालय से दिए गए थे।

 

शिकायत निवारण मंच पर लगातार मिल रही फर्जी और भ्रामक कॉल से सरकार को गंभीर चिंता में डाल दिया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कुछ दिनो पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक थी उस दौरान सामने आया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए शुरू कि गई योजना कुछ लोगों के गलत स्तेमाल की बजह से योजना प्रभावित हो रहीं हैं। जहां कुछ लोग जानबूझ कर झूठी और भ्रामक शिकायते दर्ज करा रहे हैं और बिलेकमैलिंग तक की कौशिश कर रहे हैं। जिसका सीधा असर असली जरुरतमंदों की शिकायतों पर पड़ रहा है। साथ ही निचले स्तर पर काम करने वाले फील्ड कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को बंद कराने अधिकारियों के दबाव पर काम करने से मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और झूठी शिकायतो के कारण सरकारी संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। इस कारण प्रदेश के सीएम हेल्पलाइन कार्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए थे कि वो ऐसे आदतन फर्जी शिकायतकर्ताओ की लिस्ट तैयार करें।  साफ है कि  सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग करने वालों और  मनगढ़ंत झूठी शिकायत करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। सभी जिलों से इस तरह की शिकायतों की नियमित रिपोर्ट भी तलब की जानी है ताकि ऐसी प्रवृत्ति के लोगो पर पूरी तरह से अंकुश लग सके। और  सरकार झूठी शिकायत दर्ज करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दे चुकी है। इसके बावजूद सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतें दर्ज कराई जा रहीं हैं।और

प्रशासनिक अधिकारी प्रदेश सरकार के सीएम हेल्पलाइन कार्यालय के निर्देशो का पालन नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण फील्ड के कर्मचारी झूठी शिकायतो के निराकरण को लेकर मानसिक तनाव झेलने मजबूर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.