शिक्षकों की ग्रीष्मावकाश की छुट्टीयों को बरकरार रखने हेतु लोकतांत्रिक महासंघ ने मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया

दैनिक रेवांचल टाइम्स – राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ लोकतांत्रिक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सामरिया के नेतृत्व में विनम्रतापूर्वक निवेदन के साथ माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, माननीय मुख्य सचिव राजस्थान सरकार, माननीय शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार को जिला कलेक्टर कोटा द्वारा ज्ञापन देकर अवगत करवाया और मांग की राजस्थान सरकार द्वारा 2026-2027 के शिक्षा विभाग के कैलेण्डर के अनुसार ग्रीष्मावकाश में 10 दिन की कटौती व 1 एच एम पावर की छुट्टी की कटौती करके राजस्थान सरकार ने गोर अन्याय किया है राजस्थान के शिक्षकों की छुट्टियौं के बदले शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को 15 पी एल मिलती है अन्य कर्मचारियों 30 को पी एल मिलती है राजस्थान सरकार शिक्षकों की छुट्टियौं को पुर्व की भाती बरकरार रखे या 15 पी एल के स्थान पर 30 पी एल देने का प्रावधान किया जाए सरकार अगर ऐसा नहीं करती है तो राजस्थान का कर्मचारी सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी नितियों के खिलाफ राजस्थान में जन आन्दोलन का प्रयास करेगा । हमे आशा व विश्वास है मुख्यमंत्री महोदय मुख्य सचिव महोदय शिक्षा मंत्री महोदय पर ज्ञापन पर अति महत्वपूर्ण ध्यान देकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को राहत प्रदान करके। राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ लोकतांत्रिक राजस्थान को अनुग्रहित करने का प्रयास करेंगे ताकी सरकार के खिलाफ राजस्थान के कर्मचारीयों को जन आन्दोलन नहीं करना पड़े राजस्थान सरकार ने शिक्षकों के साथ अगर अन्याय किया तो सरकार को भुगतान पड़ेगा इसका खामियाजा ज्ञापन सोपते लोकतांत्रिक महासंघ प्रतिनिधिमण्डल कर्मचारी नेता रामरतन सामरिया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष , बाबूलाल गुप्ता प्रदेश संरक्षक सम्भागीय उपाध्यक्ष जोधराज मीणा जिला संजय टाक विजय श्रीवास्तव हितेश गुप्ता उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चंदेल जिला सचिव गिरिराज जोशी नितिन मेवाडा शकिल भाई शफीक आदि पदाधिकारी गण मोजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.