जिला उसरेठी कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न,….सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स (मंडला)जिला उसरेठी कुर्मी क्षत्रिय समाज की महत्वपूर्ण आमसभा पूर्व निर्धारित तिथि 5 अप्रैल 2026, रविवार को ग्राम सिलगी स्थित मनोज पटेल के फार्म हाउस में आयोजित की गई। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।

 

बैठक की शुरुआत विगत 3 वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा एवं आय-व्यय के लेखा-जोखा के प्रस्तुतिकरण से हुई। इसके बाद सामाजिक विकास, एकजुटता एवं समाजहित के विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और समाज को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

 

सभा का मुख्य आकर्षण सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन रहा। सभी पदों पर आपसी सहमति से जिम्मेदारियों का वितरण किया गया, जिससे संगठन में एकता और विश्वास का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

 

*संरक्षक मंडल में*

 

राजाराम पटेल (ककैया), महेश पटेल (ककैया), शिवकुमार पटेल (मंडला), नन्हे पटेल (बमनी बंजर) एवं ज्ञानचंद पटेल (सिलगी) को शामिल किया गया।

 

*अध्यक्ष पद पर*

 

संतोष पटेल (मांगा) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

*उपाध्यक्ष*

 

बद्री पटेल (सिलगी), भागचंद पटेल (धुतका), राजन पटेल (सिमरहा), सुशील पटेल (तिलरी)

 

*वरिष्ठ उपाध्यक्ष*

हेमंत पटेल (सिलगी), संत कुमार पटेल (करिया गांव), जितेंद्र पटेल (सिलगी)

 

*अन्य प्रमुख पदाधिकारी*

 

कोषाध्यक्ष – रेवाराम पटेल (खारी)

सचिव – सुरेंद्र पटेल (महाराजपुर)

सहसचिव – नरेंद्र पटेल (खारी)

संगठन मंत्री – मनोज पटेल (सिलगी), गणेश पटेल (घटिया)

 

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिनमें अनेक गांवों के प्रतिनिधियों को शामिल कर व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की गई।

 

सभा के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज के उत्थान, सामाजिक रूढ़िवादिता से निजात, शिक्षा, और सामाजिक संगठन की मजबूती एवं आपसी सहयोग को बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की गई।

 

यह बैठक सामाजिक एकता, पारदर्शिता और संगठनात्मक मजबूती का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.