*बिछिया पुलिस की तत्परता से चार नाबालिक बालिकाएं चंद घंटों में सकुशल बरामद* 

 

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, 07 अप्रैल 2026 जिले के थाना बिछिया अंतर्गत ग्राम कोको से चार नाबालिक बालिकाओं के एक साथ गुम हो जाने की सूचना से क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। परिजनों द्वारा थाना बिछिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों—पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा—को दी। उनके निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया श्री सौरव तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित खोजबीन शुरू की गई।

पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त मेहनत से कुछ ही घंटों के भीतर चारों नाबालिक बालिकाओं को ग्राम गोपीसानी से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.