मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शुचि उपाध्याय को बधाई व शुभकामनाएं दी
मंडला 10 अप्रैल 2025
प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ी शुचि उपाध्याय का बुधवार को मंडला आगमन होने पर उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने शुचि उपाध्याय का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मोबाईल पर शुचि उपाध्याय से बात की और उन्हें इस सफलता पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
