गोटेगांव का सटोरिया धूमा पुलिस के संरक्षण में काट रहा मौज…..????

दैनिक रेवांचल टाइम्स – सिवनी/धूमा-सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली दरगडा और नागनदेवरी क्षेत्र में जमकर चर्चा चल रही है कि गोटेगांव का एक सटोरिया धड़ल्ले से धुरपट सट्टा खिला रहा है। इतना ही नहीं नागनदेवरी और दरगडा क्षेत्र के पट्टीदार गोटेगाँव के ही इस कथित सटोरिये को अपनी पट्टी भेज रहे हैं। नागन देवरी और दरगडा में खुलेआम काउंटर से सट्टा खेला और खिलाया जा रहा है। पुलिस के संरक्षण के बगैर तो कुछ भी संभव नहीं है। तो वहीं क्षेत्र की भोली भाली आदिवासी जनता और युवा वर्ग को सट्टे की लत में पुलिस की रहमत करम से डूबा देखा जा सकता है। बात केवल नागनदेवरी और दरगडा की नहीं है । धूमा थाना मुख्यालय पर ही सट्टेबाजी का खेल जारी है। और ऐसा नहीं है कि इसकी खबर पुलिस को ना हो । यदि पुलिस को बाकेही खबर नहीं है तो ये पुलिस की नाकामी है और यदि खबर है तो फिर मिली भगत नहीं तो क्या है। पुरे मामले पर पुलिस अधीक्षक सिवनी को विभाग की किरकिरी होने से पहले ही धूमा थाने के होनहार जिम्मेदारो पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.