गोकुलधाम कालोनी में वृहद वृक्षारोपण सम्पन्न

रेवांचल टाइम्स – मंडला, बड़े हर्ष का विषय है कि गोकुलधाम कालोनी महाराजपुर मंडला समिति की ओर से आज दिनाक 13/07/2025 रविवार समय-11:00 बजे सुबह “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के तहत वृहद स्तर में लगभग 200 पौधों का वृक्षारोपण किया गया । इसमें सभी गोकुलधाम कॉलोनीवासी सपरिवार 1-1 पौधे अपने हाथों से लगाए। कालोनी का यह छोटा कदम निश्चित ही हमारी नई पीढी के लिए प्रेरणादायक साबित होगा । साथ ही हमारी एकजुटता पूरे शहर के लिए मिसाल बनेगी। यह हम एक छोटा सा प्रयास करने जा रहे है। आओ हम सब मिलकर इसे सफल बनाएं । चलो पेड़ लगायें ।

वही इस कार्यक्रम में श्रीमती सम्पतिया उइके केबिनेट मिनिस्टर म.प्र.शासन, बीजेपी के युवा मोर्चा अध्यक्ष रानू राजपूत, वरिष्ठ नेतागण एवं मीडियाकर्मी पत्रकार साथी गण की गरिमामय उपस्थिति रही । केबिनेट मंत्री ने गोकुलधाम कालोनी की अनूठी पहल एवं आवश्यकता को देखते हुए इसके लिए रंगमंच और हाल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की । कालोनी इसके लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित करती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.