सावन में शिवजी को चढ़ाएं शिवा मुट्ठी
रेवाँचल टाईम्स – इस सावन में शिव भोलेनाथ की कृपा पाने क्या करे
(१)सावन के पहले सोमवार को यदि आपने चावल नहीं चढ़ाया है तो आप किसी भी सोमवार को एक मुट्ठी चावल शिवजी को चढ़ा दें। ये चावल भक्त की मुठ्ठी के बराबर होने चाहिए। चावल खंडित न हो और साफ-सुथरे होने चाहिए। इसे चढ़ाने से आर्थिक संकट दूर होगा। आप इसे सावन में आने वाले किसी भी सोमवार को अर्पित कर सकते हैं। सावन के(2) दूसरे सोमवार के दिन आपको एक मुट्ठी सफेद तिल चढ़ाना चाहिए। सोमवार की शाम को ये तिल पूजा के बाद चढ़ा दें। यदि आप इसे दूसरे सोमवार को न चढ़ा पाएं तो सावन केतीसरे सोमवार के दिन इसे चढ़ा दें। इसे चढ़ाने से बीमारी से मुक्ति मिलेगी। अपनी मुठ्ठी से एक मुठ्ठी सफेद तिल लेकर प्रभु को अर्पित कर दें। सावन के(3) तीसरे सोमवार को एक मुट्ठी हरे मूंग चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में रुका विकास दूर होगा और जीवन मे सफला के मार्ग खुलेंगे। सावन के (4)चौथे सोमवार को एक मुट्ठी जौ चढ़ाना चाहिए। ये घर-परिवार के विकास और समृद्धि के लिए बहुत उपयोगी उपाय है। सावन के (5)पांच सोमवार को सतुआ चढ़ाया जाना चाहिए। इसे चढ़ाने से भक्त के जीवन में अन्न-धन और विद्या की कभी कमी नहीं होती*
पं मुकेश जोशी 9425947692