एन एच 30 पर मेंटेनेंस होते तक टोल प्लाजा बंद रखने की मांग हाईवे में बड़े बड़े गड्ढे से असमय समा रहे लोग काल के गाल में

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले से होकर जाने वाली नेशनल हाइवे की दुर्दशा किसी से छुपी नही आज नेशनल हाईवे तीस प्रधानमंत्री सड़क से भी बत्तर हालत में हो चुकी है और जबलपुर से लेकर चिल्पी तक सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे और जर्जर जजर्र सड़क के चलते आये दिन वाहन छतिग्रस्त हो रहे अनियंत्रित होकर पलट रहे असमय लोग काल के गाल में समा रहे है, और न विभाग और न ही जिला प्रशासन इन बड़े बड़े गड्डो को भरने की ओर ध्यान दे रहे और जैसे तैसे लोग यात्रा कर रहे और सड़क टैक्स टोल टैक्स पूरा वसूला जा रहा हैं।
वही जानकारी के अनुसार मंडला जिले की जन संघर्ष मोर्चा महाकौशल के संयोजक विवेक पवार ने बिछिया एस डी एम को आवेदन देकर मांग की है कि एन एच तीस को मंडला से चिल्फी तक रोड मेंटेनेंस करवाएं और मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने तक चार टोला टोल प्लाजा पर वाहनों से वसुली बंद रखी जाय। और जल्द से जल्द हाईवे मौत नुमा हुए गड्डो को भरवा दिया जाए

वही मोर्चा संयोजक विवेक पवार के मुताबिक एन एच 30 मंडला से चिल्फी और मंडला से जबलपुर तक अनेक स्थानों पर टूट फूट गया है। पुल क्षतिग्रस्त हो गए उनमें लगें लौहे की सरिया टूट कर झाक रही है जो कभी भी बड़ी दुघर्टना को अंजाम दे सकती है और रोड फर्नीचर भी अनेक स्थानों से नदारत हैं। जरूरत के अनेक स्थानों पर साईन बोर्ड नहीं हैं। इन सब कारणों से हाइवे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अनेक निर्दोष क्षेत्रीय नागरिक और मूक पशुओं की असमय ही मौत हो चुकी है। अनेक विकलांग हो चुके हैं। अनेक वाहन क्षतिग्रस ही चुके हैं।
ऐसे में मंडला से चिल्फी तक का टोल प्लाजा चारटोला में रोज वाहनों से लाखों रूपये वसूला जाना एक तरह की लूट ही है। लिहाजा मंडला से चिल्फी तक रोड मेंटेनेंस करवाएं और मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने तक चार टोला टोल प्लाजा पर वाहनों से वसुली बंद रखी जाए।
विवेक पवार
सामाजिक कार्यकर्ता
9713686891