खनिज विभाग एवं जिला कलेक्टर मंडला के आदेश की उड़ रही धज्जियां..
अवैध रेत का भंडारण घुघरी मुख्यालय पर जोरों पर..

रेवाँचल टाईम्स – मंडला जिले के विकास खंड घुघरी में रेत खदानें बंद हो चुकी है बावजूद इसके आज भी रेत माफ़िया सक्रिय नजर आ रहें है और जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घुघरी के नाक के नीचे रेत चोर कर रहे अवैध रेत का विक्रय और बिना रायल्टी के परिवहन वही इन सबके के पीछे स्थानीय प्रशासन और पुलिस की साठगांठ बू आ रही है अनुविभागीय अधिकारी की मुसीबत
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मंडला जिले में यूं तो राज्य सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गये हैं पर वह आदेश केवल कागजों तक ही सिमट के रह जाते है जिस कारण से दिन वि दिन अबेध उत्खनन और भू माफियाराज़ तेजी से स्थानीय प्रशासन पर हावी नज़र आ रहा है, अबेध कारोबारियो पर शायद ये कार्रवाई जिले के अन्य विकासखंड में लागू होते नजर आते हैं और रेत चोरों के लिए ये केवल आदेश ही है..एक तरफ जिले में बढ़ते अपराध और अवैध परिवहन पर शासन प्रशासन सख्त नजर आता है लेकिन ये नियम कानून केवल कागजों तक ही सीमित है..
ऐसा ही नया मामला तहसील मुख्यालय घुघरी के मुख्यालय घुघरी का है जहां पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा और खनिज विभाग के द्वारा अवैध परिवहन और बिना अनुमति के किए गए भण्डारण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये हैं परंतु घुघरी मुख्यालय पर अवैध रेत का भंडारण जगह जगह पर किया गया है और किसी भी समय बिना रायल्टी के रेत का परिवहन बेखौफ किया जा रहा है लेकिन ये न तो थाना को नजर आता है और न तो राजस्व विभाग को..बल्कि जो ईमानदार अधिकारी कर्मचारी होते हैं उनको राजनीतिक दवाब में तबादला जरूर कर दिया जाता है..
और रेत चोरी और करने में सहायता मिल सके जिस कारण स्थानीय पुलिस भी पूरा सहयोग प्रदान करती है..
रात दिन बेखौफ थाना परिसर के सामने से अवैध परिवहन घुघरी मुख्यालय में बेखौफ चल रहा है जिसकी जानकारी घुघरी थाना को भी है कि कहां किसका कितना रेत भंडारण है लेकिन हफ्ता और महीना बंदी के चलते चाहकर भी कार्रवाई करने में नाकाम साबित होते हैं..
आखिर किसके संरक्षण में अवैध रूप से भंडारण संचालित किया जा रहा है और कार्रवाई करेगा…
इनका कहना है..
मेरी जानकारी के अनुसार घुघरी में क्रेशर में अवैध रेत का भंडारण आप खुद देख सकते हैं जहां पर न जाने कितनी मात्रा में रेत देखने मिल जायेगी लेकिन पुलिस विभाग जानते हुए भी कार्रवाई नहीं करते और रात दिन बेखौफ होकर परिवहन करते हैं…
राम लाल
ग्। रामीण घुघरी मंडला